अन्य
    Monday, April 29, 2024
    अन्य

      केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का मोदी सरकार से इस्तीफा, एनडीए भी छोड़ा

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज ब्यूरो)। सीट शेयरिंग को लेकर नाराज चल रहे केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने आखिरकार एनडीए छोड़ दिया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है।

      इधर बिहार रालोसपा में फूट दिख रही है। रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे तथा एनडीए छोड़ने को लेकर नाराजगी दिखाते हुए अपनी राह अलग कर ली है। उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया है।

      upendra kushwahaसीट शेयरिंग को लेकर लगातार बीजेपी पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री ने तमाम   सियासी कयासों को दूर करते हुए  अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

      एनडीए छोड़ने को लेकर कई बार वे धमकी भी देते रहे थे, लेकिन एनडीए ने उनकी धमकी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। भाजपा और जदयू दोनों उनके निशाने पर थे। बावजूद उन्होंने एनडीए छोड़ने में देरी कर दी।

      श्री कुशवाहा सीट शेयरिंग को लेकर काफी दिनों से नाराज चल रहे थे। कुशवाहा ने पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात करने की कोशिश भी की थी, लेकिन दोनों ने कुशवाहा को मिलने के लिए वक्त नहीं दिया।

      एनडीए ने संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर बैठक बुलाई थी। जिसमें श्री कुशवाहा ने शामिल नहीं होने का संकेत देकर साफ कर दिया था कि आज वे एनडीए को बाय बाय कर देंगे।

      एनडीए न छोड़ने को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री से अपील भी की थी। अब भगवान सिंह कुशवाहा ने भी अपनी राह अलग कर ली है। संभवतः वे जदयू का दामन थामेगें।

      अब देखना है कि रालोसपा के दोनों विधायक किधर जाएंगे। श्री कुशवाहा का अगला कदम क्या होगा?

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!