अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      राजगीर के बंगालीपाड़ा में फांसी के फंदे से यूं झूलते मिला युवक का शव

      राजगीर (नीरज)। नालंदा जिले के राजगीर नगर के बंगाली पाड़ा स्थित बबलू सिंह के मकान के एक कमरे से पुलिस ने रस्सी से झुलते एक युवक का शव  वरामद किया है। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, पुलिस गहराई से इसकी पड़ताल में जुटी है।

      rajgir suside crime 1पुलिस ने मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर राजगीर बस स्टैंड कृष्णा कॉलोनी सुरेश प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की है।

      पुलिस ने  अंदर से बंद  कमरे  कि कीवाड़  तोड़कर  निकाला। मकान मालिक बबलू सिंह ने बताया कि मृतक हमारे यहां किराए के कमरे में 2 साल से रह रहा था। राजगीर में ही अर्जुन साव के रिश्तेदार भी बताया जाता हैं ।

      स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक मोदी केयर कंपनी में काम भी करता था। कुछ लोगों ने खिड़की से उस युवक के शव को फंदे से झूलते देखा तो उसकी जानकारी पुलिस को दी।

      उसके बाद पुलिस ने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। शव छत के लोहे के चकमुंदरी में बंधी रस्सी से लटके हुए बरामद किया गया है। नीचे एक कुर्सी रखी हुई पाई गई है। आशंका है कि युवक ने उसी के सहारे आत्महत्या कर ली हो।rajgir suside crime2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!