अन्य
    Sunday, September 8, 2024
    अन्य

      कल सैफई में होगा ‘नेताजी’ का अंतिम संस्कार, शोक संवेदनाओं का तांता

      इंडिया न्यूज रिपोर्टर डेस्क। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सैफई पहुंच गया है। उनके निवास पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। नेताजी के आखिरी दर्शन करने के लिे सैफई सहित मैनपुरी, इटावा में उमड़ा जलसैलाब। मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हुई। सपा कार्यकर्ताओं का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके आवास के करीब 2 किलोमीटर दूर तक आखिरी दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। 

      सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

      उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के पैतृक निवास स्थान सैफई जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

      बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जताया शोक

      बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं रहे। वह हमेशा लोगों के लिए काम करते थे और जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

      Tomorrow the funeral of Netaji will be held in Saifai influx of condolences 1प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से बात कर जताया शोक

      मुलायम सिंह यादव का निधन: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की है। उन्होंने पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया।

      बिहार सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक

      उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार की ओर से एक दिवसीय (10 अक्टूबर) राजकीय शोक घोषित किया गया है।

      भारत जोड़ो यात्रा में शोक सभा

      मुलायम सिंह के निधन पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शोक सभा हुई है। इस दौरान राहुल गांधी, मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के सामने हाथ जोड़ते दिखाई दिए।

      गुरुग्राम के मेदांता से डीएनडी होते हुए सैफई लाया जा रहा मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर

      सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डीएनडी होते हुए उत्तर प्रदेश के सैफई लाया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज ही नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए सैफई जाएंगे। उन्होंने कहा- ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना,राज्य सरकार की ओर से स्व।मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है, सैफई में मुलायम सिंह यादव जी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शासन पूरे राजकीय सम्मान के साथ करवाएगी, मैं स्वयं भी सैफई जाऊंगा।

      मेरे आदरणीय पिता जी…. – अखिलेश यादव

      समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।

      राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति- ममता बनर्जी

      पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, उनके निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका जाना हमारे देश और हमारी राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और उनके अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

      समाजवादी विचारों की एक मुख्य आवाज आज मौन हो गई- सोनिया गांधी

      कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी का शोक संदेश जारी किया। इसमें लिखा गया, समाजवादी विचारों की एक मुख्य आवाज आज मौन हो गई।Tomorrow the funeral of Netaji will be held in Saifai influx of condolences 1

      मुलायम सिंह यादव एक सच्चे योद्धा थे- राहुल गांधी

      कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वो ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे। उन्होंने कहा, मैं अखिलेश यादव समेत सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

      धर्मनिरपेक्ष नेता थे मुलायम सिंह यादव- महबूबा मुफ्ती

      पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें एक धर्मनिरपेक्ष बताया। उन्होंने कहा, वो एक धर्मनिरपेक्ष नेता थे जिन्होंने पिछड़े वर्गों और मुस्लिम अल्पसंख्यकों की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाया। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों के सामने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। हमें उनके जीवन से सबक सीखना चाहिए और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

      नेताजी के पार्थिव शरीर को 16 अशोका रोड लाया जा रहा

      मेदांता अस्पताल से नेताजी का पार्थिव शरीर निकल गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 अशोका रोड लेकर जाया जा रहा है।

      कल मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कल उत्तर प्रदेश के सैफई जाएंगे।

      मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति- पीएम मोदी

      गुजरात के दौर के दूसरे दिन पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करने से पहले मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, आज मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया है। उनका जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

      अमित शाह ने अस्पताल में दी श्रद्धांजलि

      मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना मिलने पर मेदांता अस्पताल पहुंचे अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। Tomorrow the funeral of Netaji will be held in Saifai influx of condolences 2

      मेदांता अस्पताल पहुंचे अमित शाह

      मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 8.15 मिनट पर आखिरी सांस ली है। मुलायम सिंह के निधन की सूचना मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी मेदांता अस्पताल पहुंचे है।

      मनमोहन सिंह ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र

      पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर पत्र लिखकर श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने ये पत्र अखिलेश यादव को लिखा है।

      3 दिन पहले ही अस्पताल में मैंने की थी मुलाकात- मनोहर लाल खट्टर

      हरियाम के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बात करते हुए मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि, अभी 3 दिन पहले ही मैंने उनसे अस्पताल में जा कर मुलाकात की थी। उनकी हालत तब भी नाजुक थी। उनके निधन से बहेद दुख हुआ भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

      भारतीय राजनीति में उनका अहम योगदान- स्मृ‍ति ईरानी

      समाजवादी पार्टी के संस्थापक व यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह के निधन पर स्मृ‍ति ईरानी ने कहा कि, उनके निधन से अत्यंत दुख हुआ। आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने और भारतीय राजनीति में अहम योगदान हेतु उन्हें याद किया जाएगा। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति।

      राजनीति में उन्होंने अहम भूमिका निभाई- दिल्ली उपराज्यपाल

      दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, उनके निधन से आहत हूं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। सार्वजनिक जीवन, विषेशकर समाजवादी आन्दोलन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

      देश के विकास में मुलायम सिंह यादव का बड़ा योगदान- वसुंधरा राजे

      राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मुलायम सिंह जी यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, निधन का समाचार सुनकर दुःख हुआ। स्व।नेता जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। भारतीय राजनीति में वे एक असरदार नेता थे जिन्होंने सिर्फ़ उत्तर प्रदेश के ही नहीं, देश के विकास में भी बड़ा योगदान दिया। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।

      तेजस्वी यादव ने जताया शोक, बोले- राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

      बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मुलायम सिंह जी के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं। वो एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से देश के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

      मेदांता अस्पताल के लिए निकले अमित शाह

      मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेदांता अस्पताल के लिए निकल गए हैं।

      इस वक्त निकलेगा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर

      मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल से 1 बजे के बाद निकलेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शव को पहले दिल्ली लाया जाएगा जहां अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

      मुलायम सिंह यादव का कल सैफई में होगा अंतिम संस्कार

      समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार कल सैफई में होगा।

      मेदांता अस्पताल ने जारी किया लेटर

      मुलायम सिंह यादव के निधन पर मेदांता अस्पताल की ओर से लेटर जारी किया गया है। इस लेटर में बताया गया कि, आज सुबह 8:16 पर मुलायम सिंह यादव ने आखिरी सांस ली है।

      मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

      उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के संपक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है।

      लालू यादव ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

      मुलायम सिंह यादव के निधन पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा,देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा। उनकी यादें जुड़ी रहेगी।

      अरविंद केजरीवाल ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुख

      मुलायम सिंह यादव के निधन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके सभी प्रशंसकों और परिजनों को ये अपार दुख सहने की शक्ति दें।

      पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

      समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। उनके निधन की खबर पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।

      संबंधित खबर
      error: Content is protected !!