अन्य
    Sunday, April 28, 2024
    अन्य

      किसानों को नहीं मिल रहा लागत के अनुरुप उत्पादन का मूल्यः विवेक

      हिलसा (चन्द्रकांत)। आजादी के बाद भी किसानों को मेहनत के अनुरुप आमदनी नहीं हो रही है। कड़ी मेहनत और पूंजी लगाने के बाद भी किसानों को उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ऐसा कहना है अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान एवं मजदूर संगठन के संयोजक विवेक शर्मा का। वे रविवार को हिलसा में आयोजित संगोष्ठी में किसानों को संबोधित कर रहे थे।

      उन्होंने कहा कि राजनीति करने वाले नेता देश के किसानों की माली हालत से पूरी तरह से अवगत हैं। हर दल के नेतागण अपने संबोधन में किसानों की हालत पर्र चिंता जताते हैं, लेकिन उसके निदान की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं करते। यही कारण है कि मेहनतकश किसान पूंजी लगाकर बेहतर फसल का उत्पादन करने के बाबजूद उन्हें उसका बाजिव मूल्य नहीं मिल पाता है।

      उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में किसान दिनों-दिन आर्थिक रुप से टूट रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान या तो खेती करना छोड़ दिए या फिर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। संगठन के संयोग श्री शर्मा ने कहा कि देश में किसानों की एक बड़ी आबादी है, लेकिन इतनी बड़ी आबादी के बाबजूद किसान अपना हक नहीं ले पा रहा। इसका मुख्य कारण किसानों का टुकड़े-टुकड़े में बंटा होना बताया गया।

      उन्होंने बताया कि जबतक किसान संगठित होकर हक और अधिकार के लिए संघर्ष नहीं करेंगे तबतक उन्हें उपेक्षित रहना पड़ेगा। संयोजक श्री शर्मा ने तमाम किसानों से हक और अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आवाह्न किया। साथ ही सरकारों से किसानों की अनदेखी नहीं करने और उनके उत्पादानों का उचित मूल्य निर्धारित करने की मांग की।

      इस मौके पर विनय शंकर शर्मा, पवन किशोर, उमेश शर्मा, विजेन्द्र शर्मा, ललन शर्मा, सुरेश सिंह, रामप्रवेश शर्मा, नलेश सिंह, राम उचित शर्मा, कुंदन सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद एवं टुनटुन सिंह आदि मौजूद थे।

      पुतोह की हत्या के मामले में सास और ससुर गिरफ्तार

      एक महिला की हत्या के कथित आरोप में सास और ससुर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रत्नकिशोर झा ने बताया शनिवार की देर रात पेंदापुर गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी में चनमा देवी एवं धनपत पासवान को गिरफ्तार किया गया।

      इन दोंनो पर अपनी पुतोह टुशु देवी की हत्या कर देने का आरोप है। इस संबंध में मार्च माह में हिलसा थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!