केके पाठक ने चलाया बड़ा डंडा, सभी विश्वविद्यालयों से मांगा खर्च का हिसाब

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी पारंपरिक के कुलपति नहीं आये विश्वविद्यालयों के खाते में जमा और खर्च की गयी राशि का हिसाब मांगा है।

विश्वविद्यालयों से जानकारी मांगी है कि वित्तीय वर्ष 2023-34 में विश्वविद्यालयों को आवंटित राशि में वेतन और पेंशन में कितनी राशि अब तक बांटी है? उस मद में कितनी राशि बची हुई है ? विभाग ने यह जानकारी एक खास प्रपत्र में कुलपतियों से मांगी है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी की तरफ से कुलपतियों को लिखे पत्र में विश्वविद्यालयों के पास उपलब्ध अनुदान एवं पीएल खाता आदि बैंक खातों की व्यापक जानकारी मांगी है।

विश्वविद्यालय में सभी बैंक खातों की संख्या, अंतिम अपडेट की स्थिति और उसमें उपलब्ध कुल राशि का विवरण चाहा है। साथ ही अपडेट बैंक खातों के अंतिम पृष्ठ की फोटो कॉपी भी मांगी है।

साथ ही चेतावनी दी है कि विश्वविद्यालयों को बताना होगा कि बताये गये इन खातों के अलावा कोई और अन्य खाता नहीं है। यदि विश्वविद्यालयों का कोई अन्य खाता संचालित पाया जाता है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

साथ ही पिछले एक विभागीय निर्देश, जिसमें कहा गया था कि विश्वविद्यालय केवल दो ही खाते संधारित करें, उसके पालन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

समीक्षा बैठक में नहीं आए में तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपतिः बीते 22 मई को विश्वविद्यालयवार प्रस्तावित बजटीय समीक्षा बैठक नहीं हो सकी।

बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से बुलायी गयी समीक्षा बैठक में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति नहीं नहीं आए। लिहाजा वह बैठक नहीं हो सकी।

इस तरह अब तक हुई चार बैठकों में बुलाये गये आठ विश्वविद्यालयों में केवल केएसडीएस विश्वविद्यालय के कुलपति ने बैठक में हिस्सा लिया। शेष सात विश्वविद्यालयो कुलपति नहीं आये।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अगली बजटीय समीक्षा बैठक 24 मई होगी। इस विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय दिन बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की बैठक है। इसके बाद बजटीय समीक्षा बैठक 28 और 29 मई को प्रस्तावित है।

गजब! मगही भाषा में वोट गीत गाकर टॉप ट्रेंड हुईं अरवल की डीएम

विम्स पावापुरी में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का टोटा, मरीजों की फजीहत

जानें Google क्या है और इसका सही इस्तेमाल कैसे करें

झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 1.0 का एक अजीबोगरीब फर्जीबाड़ा आया सामने

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!