शिक्षाआस-पड़ोसजरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

बीपीएससी पेपर लीक मामले में जदयू में आए रालोसपा नेता गिरफ्तार

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है एवं वहीं उक्त मामले में अन्य शामिल लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है।

जांच के दौरान ईओयू की टीम को इस बात की जानकारी मिली कि गया शहर के डेल्हा के राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्राचार्य की इस पूरे मामले में अहम भूमिका है। इसके बाद जांच टीम ने आरोपी प्राचार्य और केंद्राधीक्षक शक्ति कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में शक्ति कुमार ने  है कि उसी ने बीपीएससी का पेपर सी सेट का प्रश्न पत्र अपने मोबाइल से स्कैन कर उसे आगे फॉरवर्ड किया था। ईओयू के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि बीपीएससी पेपर लीक मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त शक्ति कुमार, केंद्र अधीक्षक, राम शरण सिंह इविनिंग कॉलेज, डेल्हा, गया को गिरफ्तार किया गया है।

शक्ति कुमार के द्वारा यह भी स्वीकार किया गया है कि उन्होंने अपने मोबाइल से स्कैन कर बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र सी सेट स्कैन कर कपिल देव नाम के व्यक्ति को वाट्सएप के माध्यम से भेजा था और प्रश्न पत्र लीक किया था।

जदयू नेता है गिरफ्तार शक्ति कुमारः  ईओयू की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया शक्ति कुमार सूबे की सत्तासीन पार्टी जदयू का नेता है। पूर्व में यह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का प्रदेश संगठन सचिव था। श्री कुशवाहा द्वारा पार्टी का जदयू में विलय किए जाने के बाद उसने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

आठ मई को लीक हुआ था प्रश्न पत्रः  आठ मई, 2022 के दिन 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। इसके बाद आयोग ने जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर इस परीक्षा को रद्द घोषित कर दिया था। इस मामले में सॉल्वर गैंग का सरगना और एनआईटी पास पिंटू यादव अभी तक आर्थिक अपराध इकाई की गिरफ्त से बाहर है।

चाईबासा चुनावी झड़पः ग्रामीणों ने गीता कोड़ा समेत 20 भाजपा नेताओं पर दर्ज कराई FIR

आखिर इस दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने का मतलब क्या है?

ACS केके पाठक ने अब EC पर साधा कड़ा निशाना, लिखा…

केके पाठक का तल्ख तेवर बरकरार, गवर्नर को दिखाया ठेंगा, नहीं पहुंचे राजभवन

मनोहर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर गोड्डा सासंद को दी गिरफ्तार करने की चेतावनी

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button