देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीतिशिक्षा

बिहार के कई जिलों में ‘अग्निपथ’ की आग, स्टेशन पर खड़ी भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को फूंका

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)।सेना भर्ती की नई योजना ‘अग्निवीर’ के विरोध में बिहार में गुरुवार को जबर्दस्त बवाल शुरू हो गया है। कैमूर में आक्रोशित भीड़ ने भभुआ इंटरसिटी में आग लगा दी। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर खड़ी भभुआ पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के बोगी में आग लगा दी।

वहीं प्लेटफार्म पर तोड़फोड़ किया है। इसके अलावे जहानाबाद, बक्सर, मुजफ्फरपुर, आरा, छपरा, नवादा, गया, सहरसा, मुंगेर सहित कई शहरों में गुरुवार की सुबह से ही युवाओं की टोली सड़क और रेलवे लाइन जाम कर विरोध करने लगी।

बक्सर के डुमरांव में भी रेल लाइन जामकर विरोध जताया गया। नवादा, जहानाबाद सहित कई शहरों में भारी बवाल शुरू हो गया है। सहरसा-मानसी रेलखंड जामकर युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर रेलसेवा बाधित कर उग्र प्रदर्शन करने से अग्निपथ योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों के निशने पर मुख्य रूप से रेलवे के दिल्ली–हावड़ा रेलखंड, मुगलसराय-गया-किउल रेलखंड, बरौनी से गुजरने वाली कई लाइन पर रेलसेवा बाधित है।

आंदोलनकारी युवाओं का कहना है कि केंद्र सरकार ने सेना भर्ती में नियम बदलकर उनका भविष्य चौपट करने वाला निर्णय लिया है। हालांकि पुलिस-प्रशासन की ओर से आंदोलन कर रहे छात्रों को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। बावजूद इसके पुरे राज्य में रेल यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!