मीडिया

रांची हिंसा के बाद आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

राँची दर्पण डेस्क। रांची में हिंसा के बाद पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही है। इसकी क्रम में कोतवाली थाना की पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

पहले केस में राहुल कुमार गुप्ता, दूसरे केस में हमीद राजा, तीसरे केस में मेराज, चौथे केस में मुक्करम हयात, पांचवें केस में एमडी हकीम और छठे केस में आइटीजेड जायद (यूआरएल आइडी) नामक युवक को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का काम साइबर सेल की डीएसपी यशोधरा कर रही हैं। उन्हें जांच के क्रम में उक्त नाम के यूआरएल आइडी से सोशल मीडिया पर आपत्ति टिप्पणी और वीडियो वायरल करने की जानकारी मिली थी।

इसके बाद उन्होंने मामले में अलग-अलग जांच करायी। जांच के दौरान आरोप से संबंधित तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है।

रांची पुलिस की ओर से आम लोगों से भी अपील की गयी है कि पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर निगरानी रख रखी है। इसलिए लोग आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें। अन्यथा उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button