जरा देखिएदेशबिहारराजनीति

जहरीली शराब से हुई मौतों पर मंत्री जनक राम का बड़ा बेतुका बयान, कहा…

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार में जहरीली शराब से निरंतर हो रही अकाल मौतों पर बिहार में पदस्थ जदयू-भाजपा नीत नीतीश सरकार के मंत्री जनक राम ने बड़ा बेतुका बयान दिया है।

खबरों के मुताबिक मंत्री ने कहा है कि उनका गठबंधन कुशेश्वरस्थान और तारापुर उपचुनाव जीत गया है इसलिए विपक्षियों ने लोगों को मारने की साजिश रच दी है।

उन्होंने आगे कहा कि जहरीली शराब पीकर मरने वाले सारे गरीब लोग हैं। बीमार हुए लोग भी गरीब तबके के ही हैं।

मंत्री ने कहा कि मौत का ये खेल विपक्षियों ने रच दिया है। वह भी इसलिए क्योंकि जेडीयू कुशेश्वरस्थान औऱ तारापुर का उपचुनाव जीत गया है।

मंत्री जनक राम ने मीडिया को बताया कि जहरीली शराब पीने से कम से कम सात लोगों की मौत हुई है। ये सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गयी है। तारापुर औऱ कुशेश्वर स्थान में एनडीए की शानदार जीत के बाद ये साजिश रची गयी है।

मंत्री ने अपनी मानसिक दिवालियापन उजागर करते हुए यह भी कहा कि विपक्षियों ने दीपावली और छठ के मौके पर इस तरह की घृणित साजिश रची है। सरकार ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी।”

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!