अन्य
    Wednesday, May 8, 2024
    अन्य

      ठीक हुई झारखंड की पहली कोरोना पोजेटिव मलेशियाई महिला

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क।  झारखंड की पहली कोरोना पोजेटिव मलेशियाई महिला अब स्वस्थ्य हो गई है।

      खबर है कि राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से मिली पहली कोरोना पॉजिटिव मलेशियाई महिला पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हो गई है। आज उसे रिम्‍स से छुट्टी दे दी गई है। अब उसे खेलगांव स्थि‍त क्‍वारंटाइन सेंटर भेजा जा रहा है।

       विगत 31 मार्च को मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उसे रिम्‍स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज किया गया।

      महिला 24 दिन बाद स्‍वस्‍थ होकर रिम्‍स से निकली, जो राज्‍य के लिए एक राहत की बात है। इससे पहले हिंदपीढ़ी के एक ही परिवार के चार लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!