एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के हिंदीपीढ़ी के एक और महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
मलेशियाई महिला की पॉजिटिव पुष्टि होने के बाद हिंदपीढ़ी इलाके में लगातार स्क्रीनिंग चल रही थी। इस महिला का सैंपल स्क्रीनिंग के बाद लिया गया था।
इससे पूर्व रविवार को झारखंड में कोरोना का तीसरा मरीज मिला था। बोकारो की रहने वाली महिला कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी। वह पिछले दिनों बांग्लादेश की यात्रा कर लौटी थी।
झारखंड में कोरोना के चार मरीज हो गए हैं। रांची में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पहली मलेशियाई महिला और दूसरा उसके संपर्क में आई यह महिला।
इसके अलावा हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहने वाला एक व्यक्ति और बोकारो की रहने वाली महिला कोरोना के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी। मलेशियाई महिला रांची के हिंदपीढ़ी में ही छुपी हुई थी।
आशंका जताई जा रही है कि मलेशियाई महिला के संक्रमण से ही यह युवक भी कोरोना पॉजिटिव हुआ है।