अन्य
    Thursday, May 2, 2024
    अन्य

      फिर चर्चा में है कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (वीरेन्द्र मंडल)। इस बार यहां कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

      इन सफाई कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य सचिव को 4 दिनों का अल्टीमेटम जारी कर दिया है और कहा है कि 4 दिनों के भीतर अगर अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं की जाती है तो आगे सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

      2 5

      बता दें कि पिछले फरवरी महीने से लेकर अब तक एमजीएम अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती की गई है, जहां लगभग डेढ़ सौ सफाई कर्मचारी फरवरी महीना में काम करते थे, वही आज की तारीख में महज 40 सफाई कर्मचारियों के भरोसे हजारों मरीजों की जिम्मेवारी है।

      इससे सफाई कर्मचारियों में घोर नाराजगी देखी जा रही है। कर्मचारियों ने इसके लिए सरकार और स्थानीय अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और कहा जब वे किसी कारणवश अस्वस्थ हो जाते हैं तो अस्पताल प्रशासन उन्हें काम से निकालने की धमकी देते हैं।

      धीरे-धीरे लगातार काम करने से उनके स्वास्थ्य में गिरावट हो रही है। फिलहाल अस्पताल के उपाधीक्षक को उन्होंने अपनी मांगों से अवगत करा दिया है।

      इधर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉक्टर नकुल प्रसाद चौधरी ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया, लेकिन विभागीय आदेश का हवाला देते हुए कुछ भी कर पाने में खुद को विवश बताया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!