अन्य
    Friday, May 3, 2024
    अन्य

      6 महिला कॉलेज में लगी डीजीपी शिकायत पेटी, छात्राओं ने कहा- थैंक्यू

      “हर सप्ताह महिला थाना अध्यक्ष तथा लोकल थाना प्रभारी दोनों आकर के हर सप्ताह उस बॉक्स को खोलेंगे। अभी हमने केवल 6 बॉक्स रखा है। पर कालांतर में पटना जिला के हर महिला स्कूल तथा महाविद्यालय में यह लगाया जाएगा…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (दीपक कुमार)। राजधानी पटना पुलिस की अच्छी पहल के तहत पटना के 6 महिला कॉलेजों में डीजीपी शिकायत पेटी लगाई गई। इसके लिए पटना विमेंस कॉलेज की छात्रा इस सराहनीय कार्य के लिए डीजीपी को बहुत-बहुत धन्यवाद किया।

      पटना मध्य एसपी प्रांतोष दास ने कहा कि जितने भी कॉलेज है, यहां तक कि जितने भी प्लस टू तक के स्कूल है, उन सभी स्कूलों-कॉलेजों में डीजीपी शिकायत पेटी लगाया जाएगा। अभी तक 6 लगाए जा चुके हैं।

      111उन्होंने कहा कि कॉलेजों में बहुत सारी बातें होती हैं लड़कियों के साथ। कहीं छेड़खानी तो कहीं कुछ। उसमें बहुत सारी बातें हम तक पहुंच ही नहीं पाती और हम उसका निराकरण भी नहीं कर पाते और इस प्रकार से यह एक बहुत बड़ी पहल है।

      उन्होंने कहा कि डीजीपी साहब ने बहुत पहले ही इसकी व्यवस्था करने को कहा था। हम लोगो से ही देरी हो गई। पर अंततः हमने इसकी शुरुआत कर दी है। इस व्यवस्था के अंतर्गत प्रति सप्ताह महिला थाना अध्यक्ष कॉलेजों में आएंगी, जिनके साथ एक ऑफिसर भी होंगे और सभी कंप्लेंट बॉक्स को खोलेगी और उन सारे कंप्लेंट को रजिस्टर्ड किया जाएगा।

      उन्होंने बताया कि एक ऐसी रजिस्टर की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें कितने कंप्लेन कॉलेजों से रिसीव किए हैं, उस पर क्या कार्यवाही हुई, इसे भी उस रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। इस संदर्भ में एसएसपी के द्वारा पुलिस मुख्यालय को इसकी सूचना दी जाएगी।

      इस बाबत छात्राओं का कहना है कि उनके लिए यह बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई है। इससे हमारी जो भी समस्याएं है, ऐसी कोई भी समस्या, जो हम अपने अभिभावक या शिक्षक से नहीं बता सकते, वह अब हम बता पाएंगे। पहले हमें झिझक होती थी कि अगर हमने कोई बात बताई तो हमारे सामने वाले का क्या सवाल होगा।

      अनेक छात्राओं ने बताया कि हमारे लिए, पहले एक डर था मन में। पर अब इस तरह की व्यवस्था होने से हमें बहुत फायदा होने वाला है। अब हममें एक आत्मविश्वास की भावना आ गई है कि अब हमारे समस्याओं का निराकरण हो पाएगा। इसके लिए वे सब डीजीपी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहेंगी कि उन्होंने हमारे लिए इस तरह की सोच रखी।11

      उन्होंने कहा कि इसका नाम डीजी बॉक्स रखा गया है इसे आप डीजीपी कंप्लेंट सलूशन बॉक्स भी कह सकते हैं। जिसमें ताला लगा रहेगा और उस कंप्लेंट बॉक्स का उपयोग लड़कियों द्वारा किसी भी तरह की शिकायत के लिए की जाएगी।

      महाविद्यालय की लड़कियों के साथ किसी भी तरह की समस्या होगी। इसके लिए वह उस कंप्लेंट बॉक्स का प्रयोग कर सकती है। इसके लिए उन्हें बस अपना कंप्लेन उस कंप्लेंट बॉक्स में डालना है। इसके लिए वह अपना नाम और पता तथा अपना मोबाइल नंबर जरूर डाल दें। ताकि हम उस चीज को वेरीफाई कर पाए।

      वही पटना विमेंस कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर सिस्टर मारिया रश्मि ने कहा कि यह हमारी कॉलेज की लड़कियों की प्रतिष्ठा और उनकी अस्मिता के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा उठाया गया बहुत ही सराहनीय कार्य है।

      कहते हैं पटना मध्य एसपी प्रांतोष दास……

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!