आक्रोशितों पर पुलिस लाठी भांजने लगी। वहीं पब्लिक पत्थरबाजी भी करने लगे। जिसमें 7 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया…..
एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में उग्र भीड़ ने कांटी पुलिस पर हमला कर दिया। कांटी थाना के थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
कांटी थाना क्षेत्र के टरमा चौक के समीप ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के बाड़ा भरती निवासी कैलाश भगत के पुत्र क्रिम कुमार उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने कई घंटों तक सड़क जाम कर दिया। वही पुलिस के काफी समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने जाम खत्म नही किया। जिस कारण पुलिस के द्वारा बल प्रयोग किया गया।
इससे ग्रामीण व मृतक के परिजन भड़क गए। पुलिस लाठी भांजने लगी। वहीं पब्लिक पत्थरबाजी भी करने लगे। जिसमें करीब 7 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
एसडीओ पश्चिमी अनिल कुमार दास के अनुसार सुबह ट्रक से ठोकर लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। अनावश्यक रूप से सड़क को जाम किया गया। लोगों के द्वारा पथराव भी किया गया। जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।