अन्य
    Wednesday, May 1, 2024
    अन्य

      पश्चिम बंगाल तट से टकराया फानी, संकट टला, लेकिन आंधी-बारिश की आशंका

      रांची  (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। ओड़िशा में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान फानी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ गया है। इससे झारखंड में पूर्वानुमाणित  भारी खतरा टल गया है।

      fani cyclonआज शनिवार की अहले सुबह करीब 5:30 बजे यह तूफान पश्चिम बंगाल तट से टकराया। वहीं झारखंड में सुबह धूप भी खिली, लेकिन तेज हवा अभी भी चल रही है।

      मौसम विभाग की मानें  तो पश्चिम बंगाल तट से तूफान बांग्ला देश की ओर बढ़ गया. बावजूद जमशेदपुर समेत राज्य के अन्य शहरों में अभी भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

      बीती रात यानी शुक्रवार की रात जमशेदपुर हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा तथा 64.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। वहीं रांची में हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा व 16.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

      बोकारो में 16.4 मिलीमीटर बारिश और डाल्टेनगंज में बूंदाबांदी रही। डाल्टेनगंज में हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!