अन्य
    Sunday, April 28, 2024
    अन्य

      बाढ़ जेल में छापेमारीः मिले मोबाइल, गुटखा, खैनी, सिगरेट, गाँजा..

      “छापामारी के दौरान तीन मोबाइल फोन, एक बैटरी, गाँजा का चिलम, चाकू, लोहे की कई सरिया, गुटखा, खैनी, सिगरेट भी बरामद किया गया….”

      बाढ़ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बीती रात सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में अचानक बाढ़ उपकारा में छापामारी की गई जिससे कैदियों में हड़कम्प मच गया। इस छापामारी के दौरान सभी वार्डों की तलाशी ली गई।

      छापामारी के दौरान बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार भी साथ थे। पुलिस ने बताया कि छापामारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी हुई है साथ ही जेल में कई अनियमितताएँ पाई गई जिनकी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को प्रेषित की जाएंगी।

      इसके साथ ही कई कुख्यात अपराधियों को दूसरे जेल में भेजे जाने की भी समीक्षा की गई। बाढ़ जेल में फिलहाल कए कुख्यात बंदी हैं जिनको दूसरी जेलों में भेजा जाएगा।

      SDM सुमित कुमार और ASP लीपी सिंह ने जेल अधिकारियों को वार्डों की नियमित सघन तलाशी, जेल मैनुअल का कड़ाई से  पालन आदि का निर्देश दिया है।

      इस छापेमारी में छापामारी में बाढ़ एसएचओ संजीत कुमार सिंह, पंडारक और एनटीपीसी थानाध्यक्ष भी शामिल थे। 

      बोली बाढ़ की ASP लीपी सिंह….

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!