अन्य
    Sunday, May 5, 2024
    अन्य

      लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड-ओड़िशा सीमा पर यूं होगी पुलिस मुस्तैद

      “ओड़िशा के सीमावर्ती क्षेत्र में चुनाव के समय सीआरपीएफ और पुलिस का अभियान लगातार चलेगा। जब ओड़िशा में चुनाव होंगे तो झारखंड में और झारखंड में होने पर ओड़िशा में अभियान चलेगा…..”

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड-ओड़िशा सीमा पर पुलिस की खास मुस्तैदी रहेगी।

      इसके लिए झारखंड के कोल्हान प्रमंडल केपूर्वी सिंहभूम जिले के ओड़िशा सीमा से सटे इलाके के 60 किलोमीटर के दायरे में 6 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। इनमें 24 घंटे चुनाव के समय चेकिंग की जाएगी।

      इसे लेकर पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी अनूप बिरथरे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें झारखंड और ओड़िशा के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित जिलों के पुलिस, अधिकारी शामिल हुए।

      बैठक एसएसपी कार्यालय (जमशेदपुर) के कांफ्रेंस रूम में हुई।

      बैठक के बाद जमशेदपुर के एस एस पी अनूप बिरथरे ने पत्रकारों को बताया कि ओड़िशा के सीमावर्ती क्षेत्र में चुनाव के समय सीआरपीएफ और पुलिस का अभियान लगातार चलेगा। जब ओड़िशा में चुनाव होंगे तो झारखंड में और झारखंड में होने पर ओड़िशा में अभियान चलेगा।

      उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिंहभूम जिले के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय नक्सलियों और अपराधियों पर लगाम को सहमति बनी। फरार अपराधियों की सूची का आदान प्रदान किया गया।

      एसएसपी ने बताया चुनाव की घोषणा होने पर एक और बैठक सीमावर्ती राज्य के पुलिस अधिकारियों के साथ होगी।

      बैठक में चाईबासा के एसपी चंदन झा, सरायकेला खरसावां के एसपी चंदन सिन्हा, ओडिशा मयूरभंज के एसपी, राउरकेला के सहायक एसपी और क्योंझर जिले के पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!