पिस्टल भी रखते हैं शिक्षा विभाग के भूमिहीन ACS सिद्धार्थ !

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस सिद्धार्थ की संपत्ति का ब्योरा हाल ही में सामने आया है, जो कई रोचक तथ्यों को उजागर करता है। एक ओर जहां उनके पास कोई कृषि या गैर-कृषि भूमि नहीं है। वहीं दूसरी ओर उनके पास एक पिस्टल सहित लाखों की संपत्ति और निवेश है। यह जानकारी उनके द्वारा घोषित संपत्ति विवरण से प्राप्त हुई है, जो चर्चा का विषय बन गई है।

मीडिया रिपोर्टस में आगे जिक्र है कि डॉ. सिद्धार्थ के विभिन्न बैंकों के बचत खातों में कुल 34.79 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा उन्होंने 11 लाख रुपये के शेयर और बांड में निवेश किया है। गहनों की बात करें तो उनके पास चार लाख रुपये की ज्वेलरी मौजूद है।

हैरानी की बात यह है कि शिक्षा विभाग के इस वरिष्ठ अधिकारी के पास आत्मरक्षा या अन्य कारणों से एक पिस्टल भी है, जो आमतौर पर प्रशासनिक अधिकारियों के पास देखने को नहीं मिलता। हालांकि उनके पास अपना कोई निजी वाहन नहीं है।

संपत्ति के मामले में डॉ. सिद्धार्थ के पास देश के अलग-अलग हिस्सों में शानदार मकान हैं। दिल्ली के द्वारका इलाके में उनका 25 लाख रुपये का फ्लैट है, जबकि तेलंगाना के मेडचल जिले में 65 लाख रुपये का एक मकान और तमिलनाडु के निरकुंडरम में 1.35 करोड़ रुपये का एक आलीशान फ्लैट है। इन संपत्तियों का कुल मूल्य करोड़ों में पहुंचता है। हालांकि उनकी संपत्ति के साथ-साथ कर्ज भी जुड़ा है। उनके ऊपर बैंकों का 90 लाख रुपये का लोन बकाया है।

डॉ. सिद्धार्थ का यह संपत्ति विवरण कई सवाल खड़े करता है। एक ओर जहां उनके पास कोई जमीन नहीं है, वहीं दूसरी ओर महंगे फ्लैट्स और निवेश उनकी आर्थिक स्थिति को दर्शाते हैं। पिस्टल का होना भी लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। क्या यह उनकी सुरक्षा से जुड़ा है या व्यक्तिगत रुचि, यह अभी स्पष्ट नहीं है। बहरहाल शिक्षा विभाग के इस भूमिहीन ACS की संपत्ति और जीवनशैली निश्चित रूप से सुर्खियों में है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!