अन्य
    Thursday, May 2, 2024
    अन्य

      हिलसा-फतुहा मार्ग पर 6 घंटे से जाम-आगजनी जारी, पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (धर्मेंद्र)। नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी की गोली मार कर हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हिलसा-फतुहा मार्ग पर नेमना टोला के पास आगजनी व जाम पिछले करीब 6 घंटे से जारी है। इधर पुलिस क्षेत्र में बढ़ते अपराध से उत्पन्न आक्रोश के बीच मूकदर्शक बनी हुई है। आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा व हत्यारों की अबिलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

      hilsa hadsa aagjani raod jam2 1बता दें कि हिलसा थाना के गोसाईं मठ नेमना टोला निवासी 28 वर्षीय नीरज कुमार की अहले सुबह गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक जमीन कारोबारी थोड़ी दूर मठिया टोला गांव में नया मकान बना कर रह रहा था और उसी मकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

      परिजनानों ने हत्या का आरोप कल जेल से छूटे गोसाईंपुर निवासी शिव कुमार पर लगाया है। शिव कुमार ने आपसी विवाद में यह धमकी दी थी कि वह जेल से जैसे ही छुटेगा, वह उसे मार डालेगा।

      हालांकि हिलसा थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी शिव कुमार अभी हिलसा जेल में बंद है और उसका एक साथी कल जेल से छूटा है। उसकी धरपकड़ हेतु छापामारी की जा रही है।

      लेकिन पिछले करीब 6 घंटे से हिलसा-फतुहा मार्ग पर घटना से आक्रोशितों द्वारा जाम व आगजनी जारी है और पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है।

      hilsa hadsa aagjani raod jam2 3

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!