अन्य
    Saturday, May 4, 2024
    अन्य

      हजारीबाग भाजपा जिलाध्यक्ष ने वरीय भाजपा नेता को घर से उठवा कर दी जान मारने की धमकी

      हज़ारीबाग (मंटू सोनी)। भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप पर बड़कागांव के वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज सोनी ने घर से उठवा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

      हजारीबाग एसपी को लिखे आवेदन में उन्होंने कहा कि टुन्नू गोप ने उन्हें अपने मोबाईल नंबर 9576170494 से उनके मोबाईल नंबर 9955583535 पर फोन कर गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से उठवा कर जान से मारने की धमकी दी। आवेदन में भाजपा जिलाध्यक्ष पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है ।

      भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के पास बात रखना पड़ा महंगा

      TUNNU GOPE
      भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप

      मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन का कार्यक्रम मंगलवार को हज़ारीबाग़ अटल भवन भाजपा कार्यालय में था। श्री जैन भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन की जानकारी ले रहे थे।

      इसी बीच सरोज सोनी ने भाजपा महामंत्री से यह कह दिया कि विकास के नाम पर किसानों की जमीन जबरन लूटी जा रही। ऐसी स्थिति में भाजपा को जनता के साथ रहना चाहिए न कि कंपनियों के लिए जनता के साथ हो रहे अत्याचार में सहयोग करना चाहिए।

      हजारीबाग भाजपा और यहां के जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता में नकारात्मक छवि बन गई है, जिससे भाजपा का जनाधार खिसक रहा है।

      यही बात जिलाध्यक्ष को नागवार गुजरी और तिलमिलाए फोन कर सरोज सोनी को धमकी दे डाली।

      जिलाध्यक्ष खनन कंपनियों से वसूली के लिए देते हैं दबाव: सरोज सोनी

      SAROJ SONI
      वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज सोनी

      बड़कागांव के वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज सोनी ने एसपी को दिए आवेदन और मौखिक तौर पर यह कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष की नजर बड़कागांव में खनन कंपनियों पर अवैध वसूली पर लगी रहती है।

      इसके लिए पूर्व में भी उनपर जिलाध्यक्ष द्वारा दबाव बनाया जाता रहा है। जिसके कारण उन्हें कंपनियों के खिलाफ बोलने पर उन्हें (सरोज सोनी) और पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश साव को पार्टी से निकाल देने की चिट्ठी जारी कर उनके ऊपर दबाव बनाया गया था।

      जबकि टुन्नू गोप द्वारा एनटीपीसी के घटिया कॉलोनी निर्माण पर जांच के बहाने उपहार लेने की बात सार्वजनिक हुई थी।

      वर्तमान में टुन्नू गोप की खुन्नस पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय की हज़ारीबाग़ में दौरे के क्रम में उनके साथ रहने और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन के पास सच्चाई रखने से तिलमिला कर मुझे धमकी दी गई है।

      उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ राष्ट्रीय नेताओं को दी जाएगी।BJP HAZARIBAG COMPLAIN LETTER

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!