अन्य
    Friday, May 3, 2024
    अन्य

      स्कूल में बैट्री-बल्ब के खेल से ब्लास्ट, 2 बच्चे घायल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड और बिहार के सीमावर्ती जिला कोडरमा में एक स्कूल में विस्फोट होने से उसमें दो बच्चे घायल हो गये। एक की हालत नाजुक है। दोनों पांचवीं कक्षा के छात्र हैं।

      child school blast kodarmaपुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस स्कूल में इस बात की जांच कर रही है कि विस्फोट हुआ कैसे। पुलिस ने घटनास्थल से बैट्री और तार जब्त कर लिया है।

      पुलिस ने बताया कि चंदवारा के आरागारो गांव स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट घायल दो बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाय गया। यहां दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है।

      दूसरी तरफ, स्कूल में विस्फोट की जांच की जा रही है। घायल बच्चों में एक का नाम सौरभ पासवान है, जो अरगारो गांव के विजय पासवान का पुत्र है तो दूसरा अक्षय कुमार महतोआरा गांव के कमलेश वर्मा का पुत्र है।

      बताया जाता है कि पांचवीं कक्षा के बच्चे बैट्री और तार से जुड़े बल्ब के साथ क्लास रूम में कुछ कर रहे थे। इसी दौरान तेज विस्फोट हो गया और दो बच्चे इसमें घायल हो गये।

      इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस तत्काल वहां पहुंची और बच्चों को सदर अस्पताल भिजवाया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!