अन्य
    Friday, May 3, 2024
    अन्य

      सस्‍पेंस खत्‍मः रांची से संजय, चतरा से सुनील और कोडरमा से अन्‍नपूर्णा होंगे भाजपा प्रत्याशी

      “भाजपा ने रांची से अपने जीते हुए सांसद रामटहल चौधरी को एज फैक्टर की आड़ में साइड कर दिया है। वहीं चतरा से भाजपा ने सुनील सिंह और कोडरमा से अन्‍नपूर्णा देवी को टि‍कट दिया है……”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज।  लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर झारखंड की तीन सीटों रांची, चतरा और कोडरमा से सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है। भाजपा से जो सूची जारी की है उसमें रांची से संजय सेठ को टिकट दिया है।

      इन तीन सीटों पर पिछले कई दिनों से अटकलों का बाजार गरम था। रांची से रामटहल चौधरी के अलावे आदित्‍यनाथ साहू, संजय सेठ और अमिताभ चौधरी के नाम पर चर्चा चल रही थी।

      सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व ने अंतिम समय में संजय सेठ के नाम पर मुहर लगा दी है। संजय सेठ वर्तमान में झारखंड खादी बोर्ड के अध्‍यक्ष हैं।

      वहीं, चतरा सीट पर भी अटकलें लगायी जा रही थी कि गढ़वा के पूर्व विधायक और राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष गिरिनाथ सिंह को भाजपा टिकट दे सकती है। गिरिनाथ सिंह ने पिछले दिनों ही भाजपा का दामन थामा है।

      दावा किया जा रहा था कि उन्‍हें ही चतरा लोकसभा से भाजपा चुनाव लड़ायेगी। लेकिन भाजपा ने सुनील सिंह को ही दुबारा टिकट दिया है। सुनील सिंह वर्तमान में चतरा से भाजपा के सांसद हैं।

      आपको बता दें कि अन्‍नपूर्णा देवी ने भी राष्‍ट्रीय जनता दल का दामन छोड़कर भाजपा का हाथ थामा है। अन्‍नपूर्णा भी राजद की पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुकी हैं। अन्‍नपूर्णा का मुकाबला कोडरमा में झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!