अन्य
    Friday, May 3, 2024
    अन्य

      राजगीर में यूं चर्चा के विषय बने सीएम के चहेते मंत्री श्रवण कुमार

      3 2 2 1 2आज राजगीर में बिहार के सीएम नीतिश कुमार के चहेते नालंदा विधायक-मंत्री श्रवण कुमार राजगीर मलमास मेले की सैरात भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनकी सुर्खियां इसलिये नहीं है कि वे अवैध कब्जा को चिंतित हैं और राजगीर की मूल विरासत और स्वर्णिम इतिहास को कैसे बरकरार रखा जाय, इसके लिये हर संभव प्रयासरत हैं। 

      उनकी आज राजगीर में हर तरफ इस बात को लेकर चर्चा में हैं कि वे आज यहां के चर्चित भू-कब्जाधारी के राजगीर गेस्ट हाउस पहुंचकर लंबी गुफ्फतगू की। अब उन्होंने किस तरह की गुफ्फतगू की  राम जाने लेकिन उनके गुफ्फतगू के दौरान अवैध राजगीर गेस्ट होटल के तीसरी मंजील की ढलाई हेतु सेंटिंग कार्य अंतिम चरण में है, उसे देख लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि कहीं मंत्री महोदय उस ढलाई का उद्घाटन समारोह में तो नहीं पहुंचे थे।

      विगत एक पखबारे ही ऐसी खबरें सामने आ चुकी थी कि शिवंनंदन नामक शख्स हर स्तर की कानूनी आदेश की धज्जियां उड़ते हुये राजगीर मलमास मेले की भूमि का अतिक्रमण कर आलीशान होटल ही नहीं बना रखा है, बल्कि उसका विस्तार कार्य भी शुरु कर डाला है। उसके बाद भी हर प्रशासनिक कायदे को ताक पर रख कार्य जारी रखे हैं।

      संसदीय कार्य मंत्री ओवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा विधान सभा सीट से विधायक हैं। राजगीर के विधायक , कभी वहां के थाना प्रभारी रहे रवि ज्योति हैं। सांसद कौशलेन्द्र कुमार सरीखे मंझे हुये खिलाड़ी है। फिर भी इन सबों का  मलमाल मेला की सैरात भूमि के कब्जेधारी भू माफियाओं के खिलाफ सामने आते कभी देखे नहीं गये हैं। जबकि इन माननीयों से छुपा कुछ भी नहीं है।

      राजगीर के कई लोग बताते हैं कि इन माननीयों भूमिका आवाज उठाने वालों के ही विरुद्ध पैरवीगत प्रतीत होती है। अन्यथा  क्या वजह है कि एसे धाकड़ लोगों की इस मामले में घिग्घी  बंध जाती है और बगलें झांकने लगते हैं। कहीं न कहीं कोई गहरी राज अवश्य छुपी लगती है ?

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!