अन्य
    Sunday, April 28, 2024
    अन्य

      यूं मनमोहक दिखने लगी केंद्रीय कारा की ऊंची लाल दीवारें

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। जमशेदपुर के घाघीडीह स्थिति केंद्रीय कारा की ऊंची लाल दीवारें अब मनमोहक दिखने लगी है। दीवारों में उकेरी गई तस्वीरें सरकारी योजनाओं का संदेश दे रही है।

      QUAIDI INFO 2दरअसल बंदियों को जिस चारदीवारी के अंदर रखा जाता है, वह चार दिवारी इतनी ऊंची होती है कि उससे पार पाना मुश्किल होता है,

      लेकिन जिला प्रशासन की पहल पर अब उसी चारदीवारी पर अलग-अलग पेंटिंग किया गया है, जिसे सजा काट रहे बंदियों द्वारा किया गया है।

      भले ही किसी आपराधिक मामले में बंदी सजा काट रहे हैं, लेकिन उन्होंने जो रंगीन तस्वीरें उकेरी है, उनमें कन्या भ्रूण हत्या रोकने, नशा का सेवन ना करने, महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ अलग-अलग संदेश चित्रों के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया गया है।

      चित्र यह भी दर्शाते हैं कि कानून से बड़ा कोई नहीं, अपराधी कितना भी शातिर हो एक न एक दिन कानून के शिकंजे में आ ही जाता है।

      वहीं जेल की दीवार स्वच्छ भारत मिशन का संदेश भी दे रही है।

      पूर्वी सिंहभूम जिले उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जेल की ऊंची दीवारों को पेंटिंग के जरिए खूबसूरत बनाया गया है।

      उन्होंने बताया कि जेल में सजा काट रहे बंदियों को जेल के अंदर ही प्रशिक्षण दिया गया है, और उन्हीं के द्वारा यह पेंटिंग की गई है। जिसका उद्देश्य आम इंसानों के साथ बंदियों में एक सकारात्मक सोच पैदा करना भी है।QUAIDI INFO 3

      कुल मिलाकर जमशेदपुर जिला प्रशासन और जेल प्रशासन की ओर से किए जा रहे इस अनूठे पहल की हर ओर चर्चा है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!