अन्य
    Friday, May 3, 2024
    अन्य

      भाजपा विधायक दल के यूं नेता चुने गए बाबूलाल मरांडी

      मैं कहीं गया नहीं था। बाहर हम संघर्ष करते रहे। फिर से परिवार में आएं हैं, आपका सहयोग बना रहे वही हमारी ताकत होगी ….बाबूलाल मरांडी

      रांची (एक्सपर्ट मी़डिया न्यूज)। झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

      इस अहम बैठक में बाबूलाल के नाम पर भाजपा के 25 विधायकों की मुहर लगी। इसके साथ ही भाजपा के 26 विधायकों की ओर से बाबूलाल मरांडी झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं।Babu one 1

      भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा विधायक अनंत ओझा ने बाबूलाल के नाम का  प्रस्ताव रखा, समर्थन विधायक बिरंची नारायण, केदार हाजरा और नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया।

      बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर राष्‍ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव, भाजपा के संगठन मंत्री अरुण सिंह और भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर मौजूद रहे। झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय के बाद पहले ही बाबूलाल का कद बढ़ गया है।

      अब विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्‍य विपक्षी दल भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष की हैसियत में आ गए। बैठक में विधायक दल के नेता के चयन के बाद विधायकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष बनते ही बाबूलाल को बधाइयों का तांता लग गया है।

      राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी  झारखंड विधायक दल के नेता एवं प्रतिपक्ष नेता के पद पर सर्वसम्मति से चयन किए जाने पर बधाई। वे कुशल नेता, प्रखर वक्ता और सुलझे हुए प्रशासक हैं। सदन और सदन के बाहर राज्य हित से जुड़े मुद्दों पर उनकी भूमिका अहम रहेगी।

      Babulal Marandi BJP 1

      भाजपा विधायक दल की इस बैठक के लिए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुरलीधर राव को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्‍त किया था। उनके साथ अरुण सिंह और ओम माथुर भी इस अहम बैठक में शामिल हुए। भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बाबूलाल मरांडी के नाम का विधायक दल के नेता के तौर पर एलान किया।

      बाबूलाल समेत अब भाजपा के कुल 26 विधायक हो गए हैं। इस बैठक में भाजपा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष के बाबत भी अहम चर्चा हुई। सभी विधायकों से अध्‍यक्ष के मसले पर रायशुमारी की गई है।

      झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी जी को झारखंड भाजपा के विधायक दल के नेता एवं प्रतिपक्ष नेता के पद पर सर्वसम्मति से चयन किए जाने पर बधाई। वे कुशल नेता, प्रखर वक्ता और सुलझे हुए प्रशासक हैं। सदन और सदन के बाहर राज्य हित से जुड़े मुद्दों पर उनकी भूमिका अहम रहेगी ….रघुवर दास, पूर्व मुख्‍यमंत्री झारखंड

      अभी थोड़ी देर पहले बाबूलाल मरांडी जी से एक मुलाकात। वही सहजता, वही सौम्यता और वही अपनत्व। लम्बे समय के बाद मिलना और फिर कई पुरानी यादें ताजा हुई। वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य पर चर्चा भी हुई  ….संजय सेठ, सांसद रांची

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!