अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      बिहार को इस बार भी ‘राजपथ परेड’ में नहीं मिली जगह

      पटना। गणतंत्र दिवस की के मौके पर राजपथ पर परेड के दौरान इस बार भी बिहार की झांकियां नजर नहीं आएंगी। 26 जनवरी के परेड में लगातार दूसरी बार बिहार को जगह नहीं मिली है। पिछले साल भी बिहार की टीम को परेड में शामिल होने का मौका नहीं मिला था।

      बिहार के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड और उत्तरप्रदेश की झांकियों को भी मौका नहीं मिला है। 2017 में बिहार ने प्राचीन शिक्षा संस्थान बिक्रमशिला पर झांकी भेजी थी लेकिन उसे भी मंजूर नहीं किया गया था।

      गणतंत्र दिवस की परेड वह मौका होता है जब देश के विभिन्न राज्य, देश-विदेश के लोगों को अपने प्रदेश की कला, संस्कृति, समृद्ध विरासत और विकास को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!