अन्य
    Wednesday, May 1, 2024
    अन्य

      बिक्रम विधायक ने बढ़ाई अपनी डॉ. पिता की यूं मुश्किलें

      पटना एसएसपी मनु महाराज ने भी विधायक की गाड़ी से हथियार मिलने की पुष्टि की है। मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र का है……”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। हमेशा विवादों-चर्चाओं में घिरे रहने वाले कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ इस बार अपने पिता डॉ. उत्पलकांत की परेशानी बढ़ा दी है।

      BIKRAM CONGRESS MLA CRIME 1पटना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कांग्रेस विधायक की गाड़ी से हथियार बरामद हुआ है। विक्रम से कांग्रेस पार्टी के विधायक सिद्धार्थ की गाड़ी से पुलिस को जो हथियार मिला है वह है तो लाइसेंसी, लेकिन उस हथियार का लाइसेंस विधायक के पिता डॉ. उत्पलकांत के नाम पर है।

      अब सिद्धार्थ और उनके पिता की मुश्किल इस वजह से भी बढीं हैं कि चेकिंग के दौरान वाहन में डॉ. उत्पलकांत खुद मौजूद नहीं थे।

      पटना एसएसपी मनु महाराज ने भी विधायक की गाड़ी से हथियार मिलने की पुष्टि की है। मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र का है।

      एसएसपी ने कहा कि जिस वाहन में डॉ. उत्पलकांत मौजूद नहीं थे उसमें उनके नाम पर आवंटित गया लाइसेंसी हथियार ले जाया जा रहा था। यह बेहद गंभीर मामला है और इसी कारन डॉ. उत्पलकांत पर प्राथमिकी  दर्ज किया जाएगा।

      कहते हैं कि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। साल 2016 में विक्रम विधायक सिद्धार्थ के ऊपर एक लड़की के अपहरण का आरोप लगा था।

      हालांकि बाद में युवती ने खुद सामने आकर पुलिस के सामने विधायक को बेकसूर बताया था। लेकिन इस बार सिद्धार्थ के पिता की मुसीबत बढ़ गई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!