अन्य
    Tuesday, April 30, 2024
    अन्य

      फिर पुलिस को बड़ी सफलता, वारदात के चंद घंटों के अंदर यूं पकड़े 9 लुटेरे

      “भले ही एनआरआई हत्या कांड और स्वर्ण व्यवसायी हमला कांड में  नालंदा पुलिस के हाथ खाली हो, मगर हाल के दिनों में नालंदा पुलिस बड़े कारनामे दिखा रही है……”

      nalanda crime1एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (दीपक विश्वकर्मा)। पहले चोरी किये गए नवजात की बरामदगी फिर साईबर ठग की गिरफ्तारी और आज नालंदा पुलिस ने चंद घंटे में ही चावल व्यवसायी लूटकांड का खुलासा  करते हुए लूटी गई रकम हथियार कारतूस के साथ मास्टरमाइंड सहित 9 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया  है।

      डीएसपी मो. इमरान परवेज ने बताया कि दीपनगर निवासी चावल व्यवसायी अरविंद कुमार लहेरी थाना इलाके से तगादा कर रात्रि में घर लौट रहे थे। इसी बीच कोसूक पुल के समीप पूर्व से घात लगाए लुटेरों ने हथियार का भय दिखाकर 1 लाख 15 हजार रुपए लूट लिया।

      लूट के बाद तकनीकी का सहारा लेते हुए पुलिस ने पहले अन्नपूर्णा किराना स्टोर के पुत्र आकाश को गिरफ्तार किया।

      nalanda crime 2 उसके  बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस उसके सभी साथियों को गिरफ्तार करने में सफल रही।

      आकाश ने ही इस लूट काण्ड की शाजिश रची थी उसने अपने गैंग के सदस्यों को जानकारी दी थी की अरविंद कुमार हमारे यहाँ से तगादा कर घर लौट रहा है। इसी पर उसके साथियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।

      सभी लूटेरे  पटना और नालन्दा जिले के  रहने वाले हैं। इस गिरोह का मास्टरमाइंड देवराज है। जो अय्यासी करने के लिए लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था।

      पुलिस ने इसके पास से लूटी गई रकम में से लगभग 59 हजार रुपए एक देशी कट्टा ,3 कारतूस , लूटी गई बाइक और मोबइल को बरामद किया है।

      वीडियोः सुनिए क्या कहते हैं बिहारशरीफ सदर डीएसपी……

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!