अन्य
    Thursday, May 2, 2024
    अन्य

      प्रखंड जदयू युवा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनी ममता

      नगरनौसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। युवा जदयू के नालंदा जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार पटेल ने नगरनौसा प्रखंड के आदर्श पंचायत भुतहाखार के मुखिया व प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं नालंदा जिला मुखिया संघ के सचिव ममता देवी को युवा प्रकोष्ठ के नगरनौसा प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

      jdu nagarnaussa 1ममता के मनोनयन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि संगठन के लिए बेहतर कार्य करने वाले कार्यकार्यओं को जदयू पार्टी में स्वत: जगह मील जाता है। इसके लिए किसी पैरवी पैगाम की जरूरत नही होती। 

      कार्यकर्ताओ ने कहा कि ममता देवी  के मनोनय से संगठन और भी धारदार होगा। ममता देवी को युवा प्रकोष्ठ के नगरनौसा प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए नव मनोनीत युवा प्रखंड अध्यक्ष को शुभकामना दी है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!