अन्य
    Friday, May 3, 2024
    अन्य

      नहीं रहे पूर्व रक्षा-रेल मंत्री एवं प्रख्यात समाजवादी नेता जॉर्ज साहब

       “पूर्व रक्षा-रेल मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन हो गया है। वह 88 साल के थे। फर्नांडिस लंबे समय से बीमार थे। पूर्व मंत्री ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे…..”

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे फर्नांडिस ने सेना के लिए कई बेहतरीन कदम उठाए थे। फर्नांडिस की तबीयत काफी समय से खराब थी। फर्नांडिस ने रक्षा मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय जैसे कई अहम विभाग संभाले थे।

      george fernandesदेश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वो 88 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे। उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली।

      फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे। वहीं पिछले कुछ दिनों से वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे। बीमारी के कारण ही वो काफी समय से सार्वजनिक जीवन से दूर थे।

      वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने सेना के लिए कई बेहतरीन कदम उठाए थे। पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का भारतीय राजनीति में भी ऐतिहासिक योगदान रहा है। इमरजेंसी के दौरान भी उन्होंने अपनी आवाज बुलंद रखी थी।

      इमर्जेंसी के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए जार्ज फर्नांडिस को पगड़ी पहन और दाढ़ी रख कर सिख का भेष धारण किया था। जॉर्ज फर्नांडिस एक ऐसे नेता के रुप में जाने जाते हैं, जिन्होंने हमेशा ही आगे बढ़कर नेतृत्व किया।

      पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस 1974 में ऑल इंडिया रेलवेमैन फेडरेशन के प्रमुख थे, तब उन्होंने ऐतिहासिक रेलवे स्ट्राइक की थी जिसने सरकार को काफी परेशान किया था। इस दौरान वो एक कद्दावर नेता के तौर पर उभरे थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!