अन्य
    Sunday, April 28, 2024
    अन्य

      दिगवंत जदयू नेता सुबोध प्रसाद की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा

      नगरनौसा (नालंदा)। नगरनौसा बस पड़ाव स्थित सभागार भवन में दिगवंत पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध प्रसाद के आत्मा को शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया।

      nagarnausa news1इस शोकसभा में सांसद कौशलेंद्र कुमार, हरनौत विधानसभा के विधायक हरिनारायण सिंह, अस्थावां विधानसभा के विधायक जितेंद्र कुमार,  इस्लामपुर विधानसभा के विधायक चन्द्रसेन प्रसाद, जदयू प्रदेश  युवा महासचिव अविनाश कुमार, जिप अध्यक्ष तनुजा कुमारी, प्रदेश पूर्व अध्यक्ष बिहार राज्य भंडार निगम डॉक्टर बिपिन कुमार यादव, जदयू जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद, जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरुण कुमार बर्मा, जिला प्रवक्ता अजय पटेल, जदयू छात्र जिलाध्यक्ष संजय कुमार कुशवाहा, जिला महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वसुंधरा, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो रंजीत कुमार, जदयू नेता प्रो अशोक कुमार, मुखिया ममता देवी, संजीव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, महेंद्र सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सतीशचंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष शम्भू ठाकुर, प्रखंड युवा अध्यक्ष अश्विन कुमार, प्रखंड जदयू नेता कौशलेंद्र कुमार, पुरषोत्तम यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

      शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर दिगवंत पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध प्रसाद की आत्मा की शांति के लिए प्राथना कर उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी ने एक सुर में  पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध प्रसाद की हुई नृशंस हत्या की निंदा की।

      इधर, ग्रामीणों ने दिगवंत पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध प्रसाद के नगरनौसा में प्रतिमा लगाने की मांग किया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!