अन्य
    Saturday, May 4, 2024
    अन्य

      दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष अजय और सचिव रामकेशर बने

      हिलसा (धर्मेन्द्र)। नालंदा जिला दस्तावेज नवीस संघ के नए अध्यक्ष हुए अजय कुमार और सचिव पद की जिम्मेवारी रामकेशर प्रसाद को मिली है।

      संघ के पुर्नगठन की प्रक्रिया हिलसा में आयोजित जिलास्तरीय सम्मेलन में पूरा हुआ। संघ के सदस्य अनिल कुमार की अध्यक्षता में सम्मेलन की शुरुआत हुई। सम्मेलन में वक्ताओं ने संघ और सदस्य के हितों पर विस्तार से चर्चा की।HILSA NEWS 1

      सदस्यों ने संघ की मजबूती पर बल देते हुए कई सुझाव भी दिए। सदस्यों की आम राय बनने के बाद संघ के प्रांतीय अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में पुर्नगठन की प्रक्रिया पूरी की गई।

      सर्वसम्मति से संघ के हुए पुर्नगठन में सदस्य अजय कुमार को जिलाध्यक्ष की कुर्सी मिली जबकि सदस्य रामकेशर प्रसाद को जिला सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। इससे पहले संघ के प्रांतीय नेताओं का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

      इस मौके पर संघ के प्रांतीय महामंत्री मुरारी कुमार सिंहा, सह महामंत्री केडी, ब्रजनंदन यादव, राजगीर के अध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव महेन्द्र प्रसाद, चंद्रभूषण प्रसाद, प्रो0 एहसान खां, रमेश कुमार सिन्हा, विनोद शर्मा, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

      जिला दस्तावेज नवीस संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि संघ का हित सर्वोपरि होगा।

      उन्होंने कहा कि संघ के विकास और सदस्यों की समस्या के निदान करना हमारी प्राथमिकता होगी। ऐसा माहौल बनाए जाने का प्रयास का होगा, जिससे संघ के हर सदस्य खुद को खुशहाल रह पाए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!