अन्य
    Wednesday, May 1, 2024
    अन्य

      …….. तो सीएम आवास में घुसकर आत्मदाह करेंगे आजसू नेता अनिल महतो

      निर्मल महतो के हत्यारा को जेल से बाहर आने के पहले मुख्यमंत्री आवास में घुसकर अपने आप को जला डालेंगे। इस जान माल की व्यापक क्षति की पूरी जिम्मेदारी झारखंड के मुख्यमंत्री पर होगी……”

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अनिल कुमार महतो ने चेतावनी दी है कि अगर झारखंड आंदोलन के मसीहा रहे उनके संबंधी और अग्रज शहीद निर्मल महतो के शूटर को जेल से रिहा किया गया तो वे इसके पहले ही मुख्यमंत्री आवास में घुसकर आत्मदाह कर लेंगे।late nirmal mahto

      उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संबंधित फैसला झारखंड की जन भावना के खिलाफ है। इस फैसले से सरकार के खिलाफ पूरे जनमानस में घोर रोष व्याप्त व्याप्त है। अनिल कुमार महतो शनिवार को रांची में मीडिया से बात कर रहे थे।

      महतो ने कहा कि उनकी पार्टी और खासतौर वे स्वयं पिछले कई वर्षों से लगातार निर्मल महतो की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता सफेदपोशों का पर्दाफाश करने के लिए एनआईए जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन झारखंड सरकार द्वारा दिए गए फैसले से शहीद निर्मल के परिवार के साथ में भी व्यक्तिगत रूप से व्यथित महसूस कर रहे हैं।

      उन्होंने कहा कि वे अपने पूरे होश के साथ सरकार के फैसले के विरुद्ध यह घोषणा करते हैं कि निर्मल महतो के हत्यारा को जेल से बाहर आने के पहले मुख्यमंत्री आवास में घुसकर अपने आप को जला डालेंगे। इस जान माल की व्यापक क्षति की पूरी जिम्मेदारी झारखंड के मुख्यमंत्री पर होगी। इसलिए इस जनविरोधी फैसलों को तत्काल वापस लिया जाए।

      महतो ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिख दिया है और इसकी सूचना मुख्यमंत्री सचिवालय को भी दे दी है।

      उन्होंने यह भी कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही केंद्रीय गृह सचिव से मिलेगा और उनसे भी अनुरोध करेगा कि एनआईए जांच के आदेश देने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। प्रक्रिया में तेजी नहीं जाती है तो वह केंद्रीय मंत्री आवास के सामने धरना पर बैठ जाएंगे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!