अन्य
    Saturday, May 4, 2024
    अन्य

      गांधी जी पर टिप्पणी से भड़के कांग्रेसियों ने लक्ष्मण गिलुआ का पुतला फूंका

      सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पार्टी सांसद लक्ष्मण गिलुवा पर महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए सरायकेला- खरसावां जिला यूथ इंटक ने कड़ी आपत्ति जताई है।

      जिला यूथ इंटक अध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।

      यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि हमारे देश के राष्ट्रपिता पर ऐसी अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गिलुआ के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद पद से इस्तीफे की मांग की है।

      इस दौरान मुख्य रूप से सुनील सिंह, श्रीराम ठाकुर, दुर्गा राम बैठा, मनीष पांडेय, शुभम तिवारी, लक्खी कुमारी, धीरज सिंह, बृज मोहन सिंह ,राहुल कुमार, चंदन तिवारी ,सुधीर पांडेय, आशुतोष कुमार, राहुल चौबे, प्रकाश मिश्रा, प्रिंस सिंह, सौरव शर्मा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!