अन्य
    Sunday, April 28, 2024
    अन्य

      कांग्रेस जिला उपाध्‍यक्ष मनोज सिंह ने आधी रात को छात्रा संग की रेप की कोशिश

      “छात्रा का कहना है कि जब वह अपने कमरे में अकेली थी तो आधी रात को कांग्रेस जिला उपाध्‍यक्ष मनोज सिंह दरवाजा खोलने के लिए कहा और उसने छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की…..”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। धनबाद में एक कांग्रेस नेता पर आरोप लगा है कि उसने कथित तौर पर एक छात्रा से रेप की कोशिश की। हालांकि, छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष मनोज सिंह मौके से भाग निकला।

      पीड़िता ने इस सिलसिले में धनबाद थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी नेता की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।manoj singh RAPE 1

      मनोज सिंह धनबाद के मनोरम नगर स्थित अपने घर में गर्ल्स हॉस्टल चलाते हैं। पीड़िता उसी हॉस्टल में रहती है। वह धनबाद के एक कॉलेज से स्नातक कर रही है और पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।

      होली की छुट्टी के कारण ज्यादातर लड़कियां हॉस्टल से अपने घर चली गईं। 19 मार्च की रात में सिर्फ तीन लड़कियां हॉस्टल में थीं।

      पीड़िता का आरोप है कि वह अपने कमरे में अकेली थी। आधी रात को मनोज सिंह खिड़की से नोट का बंडल कमरे में फेंका। यह देखकर वह डर गई। इस बीच आरोपी दरवाजा खोलने के लिए कहा और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा।manoj singh RAPE 2

      बकौल छात्रा, उसने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर हॉस्टल की दो अन्य छात्राएं भी चिल्लाने लगीं। यह देखकर मनोज सिंह मौके से भाग निकला।

      घटना की जानकारी मिलने के बाद 20 मार्च की सुबह को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्‍यों ने पीड़िता से मुलाकात की। छात्रा को लेकर शिकायत दर्ज कराने धनबाद थाना पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

      पुलिस मनोज सिंह की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी के लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!