अन्य
    Wednesday, May 1, 2024
    अन्य

      अब पुनि संतोष कुमार ने संभाली राजगीर थाना की कमान

      राजगीर (नीरज)। बिहार में भागलपुर के चर्चित ‘अंखफोड़वा कांड’ जैसी दर्दनाक वारदात की तर्ज पर सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में 5 बेकसूर वनकर्मियों की पुलिस द्वारा हुई निर्मम पिटाई के बाद लोग सकते में है, वहीं आज इस्लामपुर सर्किल के पुलिस इंसपेक्टर संतोष कुमार को राजगीर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

      श्री संतोष कुमार के पहले पुलिस इंस्पेक्टर बिजेन्द्र कुमार सिंह राजगीर के थानाध्यक्ष थे। उन्हें 5 बेकसूर वनकर्मियों की निर्मम पिटाई का मामला तूल पकड़ते ही विभाग द्वारा सस्पेंड कर दिया और राजगीर सर्किल के पुलिस इंसपेक्टर उदय कुमार को प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया, जिनकी भी ‘पुलिस गुंडागर्दी कांड’ में संलिप्तता उभरकर सामने आई थी।

      वेशक, राजगीर एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के तौर पर शुमार है और एक लंबे अरसे से वहां का महौल काफी संवेदनशील और पुलिस की भूमिका काफी संदिग्ध बन गई है। ऐसे में श्री संतोष कुमार सरीखे पुलिस इंस्पेक्टर उत्पन्न माहौल में कितनी बदलाव ला पाते हैं, एक कठिन चुनौती होगी।

       rajgir police crime2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!