अन्य
    Friday, May 3, 2024
    अन्य

      अंग्रेजी शराब समेत 4 धंधेबाज धराए, दो वाहन भी जप्त

      नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ चालक समेत चार धंधेबाज को दबोचा है।

      wine crime1 एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर बुढानगर पुल से दक्षिण जाने वाली नहर के पास सडक पर रविवार की देर शाम को संदेह पर छापेमारी किया गया। इस दौरान एक इंडिका व एक सफारी गाडी पर सवार लोगों के साथ अंग्रेजी शराब वरामद किया गया है।

      थानाध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा एंव झारखंड मेड की 31 काटुन मे 375  एमएल का 858  बोतल में 321.750 लीटर अंग्रेजी शराब वरामद किया गया है।

      wine crime 2

      साथ ही दोनों वाहन को जप्त कर दो चालक व दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें गुडू कुमार, कौशलेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुमार शामिल है। जिसमें राजीव कुमार महुआ टॉड झारखंड है।

      उन्होने बताया कि इस सबंध में नया उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। छापेमारी में रामचंद्र मांझी, राजेश कुमार, सचेंद्र सिंह शामिल थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!