अन्य
    Thursday, May 2, 2024
    अन्य

      SSP की उपेक्षा से आहत JMM MLA अमित कुमार ने की अपनी सुरक्षा वापस !

      रांची  (मुकेश भारतीय)। सिल्ली विधान सभा क्षेत्र के झामुमो विधायक अमित कुमार ने पुलिस महकमा की मनमानी से अजीज आकर अपनी सारी सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी है।

      उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर अपनी पीड़ा इस कदर व्यक्त की है…..

      “आज मैंने सरकार के लोकसेवकों के रवैये व व्यवस्था से क्षुब्ध होकर झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए सभी सुरक्षा बलों को सरकार को वापस कर दिए…..

      इस झारखंड प्रदेश में विधायिका की गरिमा को लगातार लोकसेवकों के द्वारा तार तार किया जा रहा है, जिसे लेकर मैंने सरकार को भी समय समय पर अवगत करवाते रहा हूँ, फिर किसी प्रकार की कार्रवाई न होने से मैं बेहद अपमानित महसूस कर रहा हूँ, इस प्रकार की घटनाएँ लोकसेवकों के तानाशाही रवैये को दर्शाती है, जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी की ओर इशारा है…

      !! अफसोस है कि विधायिका की रक्षा के लिए एक विधायक, जनता के पास अपनी पीड़ा बता रहा हूँ !!  ”

      विधायक महतो ने अपनी फेसबुक वाल पर सीएम रघुवर दास के नाम प्रेषित पत्र को भी संलग्न किया है। उसकी प्रतिलिपि गृह सचिव झारखंड, पुलिस महानिदेशक झारखंड, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, मेजर पुलिस लाइन रांची को भी भेज दिया है।

      उन्होंने अपने पत्र में वर्णित तत्थों में साफ लिखा है कि वे एसएसपी के व्यवहार से काफी आहत हैं। उन्होंने एसएसपी पर मनमानी एवं एक जनप्रतिनिधि की खुली उपेक्षा करने की बात भी लिखी है…………..                                          amit-mahto

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!