अन्य
    Sunday, April 28, 2024
    अन्य

      नालंदाः 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ निगरानी के हत्थे चढ़े 2 घुसखोर

      “निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रारंभिक पड़ताल के बाद आज दोनों घूसखोर को रंगे दबोच लिया गया….”

      बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पटना टीम ने आज रहुई अंचल के सर्वेयर अमीन और पूर्व सर्वेयर अमीन को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

      बताया जाता है कि बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव निवासी भूप नारायण सिंह के पुत्र विष्णु देव प्रसाद सिंह से जमीन सर्वे के लिए 50 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने मामले की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में कर दी।nalanda cruption 2

      इस मामले की प्रारंभिक पड़ताल के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आज दोनों घूसखोर को रंगे दबोच लिया।

      इसके लिए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया था और उनके द्वारा मामले की जांच कराई गई तथा रिश्वत मांगे जाने के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद उक्त कार्रवाई की गई।

      बताया जाता है कि रहुई थाना अंतर्गत किसान भवन मिर्जापुर में विष्णु प्रसाद सिंह से आरोपी बालेश्वर यादव 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने के बाद अपने सहयोगी पुर्व उजरत अशोक कुमार यादव को दिया।

       इसके बाद अशोक यादव ने उक्त राशि को जैसे ही अपनी पॉकेट में रखा, वैसे हीं दोनों को एक साथ रंगे हाथ दबोच लिया गया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!