अन्य
    Sunday, April 28, 2024
    अन्य

      नक्सली का 21 आईडी ब्लास्ट, 23 जवान जख्मी, 7 की हालत गंभीर, रांची मेडिका में भर्ती

      “सरायकेला के कुचाई इलाके में सीआरपीएफ की 209 कोबरा यूनिट और झारखंड जगुआर टीम स्पेशल ऑपरेशन में जुटी थी….”

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के सरायकेला खरसावां में नक्सलियों ने मंगलवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे आईईडी धमाका किया। इसमें पुलिस और 209 कोबरा के 25 जवान घायल हो गए। सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की।

      जानकारी के मुताबिक, राय सिंदरी पहाड़ पर नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। घायल जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा एयरलिफ्ट कर रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।NAKSALI HAMLA 3

      अफसरों के मुताबिक, सीआरपीएफ की विशेष टीम कोबरा और झारखंड जगुआर के जवान सुबह लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग (एलआरपी) से लौट रहे थे। इसी दौरान एक एक कर कुल 21 आईडी ब्लास्ट हुए। फिलहाल, मौके पर भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। 

      महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 30 अप्रैल को हुए नक्सली हमले में पुलिस के 15 जवान शहीद हो गए थे। हमले में बस ड्राइवर की भी मौत हुई थी। इससे पहले इसी इलाके में नक्सलियों ने रोड निर्माण में लगे 30 वाहनों को आग लगा दी थी।

      नक्सली हमला कुरखेड़ा से छह किमी दूर कोरची मार्ग पर हुआ था। महाराष्ट्र पुलिस के जवान निजी बस से गढ़चिरौली की ओर जा रहे थे। यह इलाका महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर है।

      शहीद हुए जवान पुलिस की सी-60 फोर्स के कमांडो थे। इस फोर्स में 60 जवान होते हैं। इसका गठन 1992 में गढ़चिरौली के तत्कालीन एसपी केपी रघुवंशी ने किया था। इस फोर्स के कमांडो नक्सल विरोधी अभियानों के लिए ही प्रशिक्षित किए जाते हैं। ये गुरिल्ला युद्ध में माहिर होते हैं।NAKSALI HAMLA 4 NAKSALI HAMLA 5 NAKSALI HAMLA 6 NAKSALI HAMLA 7 NAKSALI HAMLA 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!