अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      नालंदाः नकली महिला दारोगा गिरफ्तार, 1.5 लाख में खरीदी थी फर्जी नियुक्ति पत्र!

      नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के छबिलापुर थाना पुलिस ने गुरुवार को राजगीर पुलिस अकादमी से फर्जी महिला दारोगा को गिरफ्तार किया है।

      महिला फर्जी नियुक्ति पुत्र लेकर अकादमी ट्रेनिंग के लिए पहुंची थी। नियुक्ति पत्र की जांच में वह फर्जी पाया गया। जिसके बाद उसके गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ आई बहन को भी हिरासत में लिया गया है।

      थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के हवाले से खबर है कि गिरफ्तार युवती कैमूर जिला के कुदरा गांव निवासी गीता देवी है। वह फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर प्रशिक्षण लेने आई थी।

      पदाधिकारी ने जांच में नियुक्ति पत्र को फर्जी पाया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी बहन पूजा को भी हिरासत में लिया गया है।

      पूछताछ में खुलासा हुआ कि सेटरों से डेढ़ लाख रुपया में वह नियुक्ति पत्र खरीदी थी। ज्वाइनिंद के बाद 8 लाख देने का सौदा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नियुक्ति पत्र देने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

      संबंधित खबर
      error: Content is protected !!