अपराधदेशफीचर्डबिग ब्रेकिंगबिहार

 नशे में दरिंदगी: जहानाबाद गुरुकुल हॉस्टल कांड का सनसनीखेज खुलासा, कैंटीन गार्ड गिरफ्तार

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के जहानाबाद जिले के कनौदी स्थित गुरुकुल हॉस्टल में पांच वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस जघन्य वारदात में हॉस्टल परिसर में कार्यरत कैंटीन गार्ड मुकेश उर्फ साधु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले मासूम के साथ यौनाचार किया और फिर अपनी पहचान छिपाने के लिए धारदार हथियार से गला और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

यह घटना उस बिल्डिंग के भीतर हुई, जहां ऊपरी मंजिलों पर गुरुकुल स्कूल और हॉस्टल संचालित है, जबकि भूतल पर एक जनरल स्टोर कैंटीन चलती है, जहां आरोपी गार्ड के रूप में तैनात था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक तनाव और सामाजिक उपहास से जूझ रहा था। पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद उसे लोग ‘नपुंसक’ कहकर चिढ़ाते थे, जिससे वह बेहद आक्रोशित और अवसादग्रस्त रहने लगा था। इसी मानसिक स्थिति और शराब के नशे में उसने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी के रसोईघर, बाथरूम और बेडरूम से खून के धब्बों वाले तकिया कवर सहित कई अहम सबूत भी मिले हैं।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी की हॉस्टल संचालक से पहले से अनबन थी। उसने हॉस्टल को बदनाम कर बंद कराने की धमकी भी दी थी। घटना वाली रात उसने शराब पी रखी थी और बच्चे को बहलाकर बिल्डिंग की सीढ़ियों के नीचे स्थित अंधेरे व सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button