विम्स में चिकित्साकर्मियों संग मारपीट के बाद इमरजेंसी ओपीडी सेवा बंद, जाने मामला

नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय पावापुरी (विम्स) में इमरजेंसी वार्ड सेवा बंद है। दरअसल कॉलेज में शनिवार को डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच हाथापाई हो गई थी। इसके बाद आज रविवार को नाराज डॉक्टरों की ओर से कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी गई। रविवार होने के कारण ओपीडी सेवा वैसे भी बंद रहती है, लेकिन इमरजेंसी सेवा चालू रहती है। यह सेवा बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

बता दें कि नालंदा, नवादा और शेखपुरा के मरीज यहां बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंचते हैं। औसतन इमरजेंसी में हर रोज 100 मरीज आते हैं। रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण यह संख्या बढ़ जाती है। इमरजेंसी में डॉक्टर के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कैसे डॉक्टर के साथ हाथापाई की गई।

दरअसल पावापुरी ओपी क्षेत्र के पुरी गांव निवासी स्वर्गीय कमला सिंह के 55 वर्षीय पुत्र सुनील सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ हाथापाई करने लगे।

डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को मृत लाया गया था। परिजन मृत्यु प्रमाण पत्र और पर्ची की मांग कर रहे थे। इस कारण मारपीट व हंगामा हो गया। वहीं परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की जान चली गई।

वहीं मामले में शिथिलता बरतने की शिकायत के बाद हरकत में आई पावापुरी सहायक थाना पुलिस के प्रभारी रवि गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक की ओर से आवेदन मिला है। इसमें तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ डॉक्टर के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

विम्स पावापुरी में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का टोटा, मरीजों की फजीहत

अत्याधुनिक श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का लोकार्पण

भूत बंगला बना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के श्रद्धेय जार्ज फर्नाण्डिस का यह सपना

झारखंड के सरकारी अस्पताल और निजी सेवा दे रहे चिकित्सक का कल से हड़ताल

नालंदाः दलालों का अड्डा बना पावापुरी भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

ताजा खबरें

सर्वजन खबरें