देशबिग ब्रेकिंगराजनीति

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन पर जमकर बरसे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो

सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री एवं झामुमो नेता चंपई सोरेन ने बयान दिया है कि धीरज साहू बड़े व्यपारी है, उनके यहां से अरबों रुपए मिलना कोई बड़ी बात नहीं।

इस पर सरायकेला खरसावां के भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने प्रतिक्रिया देते हुए पूछा है कि क्या कानून आम आदमी और शराब का कारोबारी धीरज साहू के लिये अलग अलग है ? अगर पैसा एक नंबर का होता तो बैंक में रहता, सरकार द्वारा कैश रखने की सीमा निर्धारित है।

श्री महतो ने कहा झारखंड जैसे गरीब राज्य को लुटने वालों के समर्थन में संवैधानिक पद पर बैठे एक मंत्री द्वारा ऐसा बयान दिया जाना निंदनीय है।

उन्होंने कहा पैसा कांग्रेसी नेता का है, लेकिन छटपटा रहे है झामुमो के लोग। यह क्या दर्शाता है ? उन्होंने कहा अदानी अंबानी पर आरोप लगाते वक्त क्या इन लोगो को नही पता होता वह भी व्यापारी है? उन्होंने पूछा यह चोर चोर मौसेरे भाई वाली बात तो नही? या फिर लूट की साझेदारी है?

श्री विजय महतो ने कहा झारखंड में गठबंधन की सरकार सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम कर रही  है,सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता है। यहाँ ट्रांसफर पोस्टिंग व्यवसाय बन चुका है। सरकार खुद संसाधनों की लूट करवा रही है।

उन्होंने कहा कि जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। विकास के काम ठप पड़े है। जेल अपराधियों का कार्यालय बना हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के बुलावे पर भागे फिर रहे है।

श्री विजय महतो ने चेतावनी देते हुए कहा की मोदी की गारंटी है। कोई भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं। झारखंड के भी सभी भ्रष्टाचारियों को आज नहीं तो कल जेल जाना ही पड़ेगा।

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button