अन्य
    Monday, February 17, 2025
    28 C
    Patna
    अन्य

      भ्रष्टाचार के आरोपी BPSC अध्यक्ष को लेकर मुश्किल में सरकार, SC ने मांगा जवाब

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई की नियुक्ति पर विवाद गहराता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर बिहार सरकार से जवाब तलब किया है।

      न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने याचिकाकर्ता और वकील बृजेश सिंह की दलीलों पर विचार करते हुए राज्य सरकार और BPSC अध्यक्ष को नोटिस जारी किया। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने इस जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए एक न्यायमित्र भी नियुक्त किया है।

      याचिका में 15 मार्च, 2024 को हुई परमार रवि मनुभाई की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि यह नियुक्ति संविधान में निर्धारित मापदंडों का उल्लंघन करती है। जिसमें साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्तियों को ही लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष या सदस्य के रूप में नियुक्त करने की बात कही गई है।

      याचिका में यह भी दावा किया गया है कि परमार के खिलाफ बिहार सतर्कता ब्यूरो में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज है और यह पटना के एक विशेष न्यायाधीश के समक्ष लंबित है। ऐसे में उनकी नियुक्ति संवैधानिक नैतिकता और पारदर्शिता के सिद्धांतों के खिलाफ मानी जा रही है।

      हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता वकील बृजेश सिंह की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका BPSC के कामकाज से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। इसके बावजूद अदालत ने राज्य सरकार से इस विवादास्पद नियुक्ति पर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

      सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बिहार सरकार पर जवाब देने का दबाव बढ़ गया है। सरकार को अब यह स्पष्ट करना होगा कि क्या भ्रष्टाचार के आरोपी व्यक्ति को BPSC अध्यक्ष पद पर नियुक्त करना उचित था?

      यह मामला राज्य में लोक सेवा आयोग की स्वायत्तता और पारदर्शिता को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जिससे यह तय होगा कि बिहार सरकार की यह नियुक्ति बनी रहेगी या रद्द होगी।

      बिहार भू सर्वे: दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज़, शहरी क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा कार्रवाई

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में ज़मीन सर्वेक्षण (बिहार...

      सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त राशन और पैसा को लेकर राजनीतिक दलों को लताड़ा

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चुनावों से पहले राजनीतिक...

      नासा की चेतावनी: एस्टेरॉयड वाइआर 4 से धरती को खतरा, जानें आशंका!

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अंतरिक्ष में घूमते खतरनाक...

      अब इन 6 उत्पाद को मिलेगा जीआई टैग, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में खुला सेंटर

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के छह विशिष्ट उत्पादों...

      पटना SSP की बड़ी कार्रवाई: 500 केस IEO पर FIR दर्ज करने का आदेश

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज))। राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन...

      Topics

      गजब! राजधानी पटना के थाना से जब्त वाहन लेकर फरार हुआ शराब माफिया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना में...

      Online Betting App से 304 करोड़ की ठगी, 10 भारतीय समेत 24 साइबर अपराधी गिरफ्तार

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नेपाल पुलिस ने एक बड़े...

      Government records: अब 14 कॉलम में दर्ज होंगे भूमि सर्वे में रैयतों के अधिकार

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भूमि सर्वे में रैयतों के...

      Related Articles