सोशल मीडियाजरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहार

…और पटरी छोड़कर खेत में दौड़ने लगी ट्रेन का इंजन, लोगों के उड़े होश

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भारतीय पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत गया-किउल रेलखंड पर वज़ीरगंज स्टेशन और कोल्हना हाल्ट के बीच रघुनाथपुर गोविंदपुर गांव के निकट ट्रेन का इंजन पटरी से उतर कर खेत की ओर दौड़ने लगी।

वजीरगंज स्टेशन के डेडलाइन किमी 107/7 में इंजन संख्या WDG4-70154 डेड इंजन खड़ी थी। जिसे जोड़ कर ले जाने के लिए डीजल इंजन WDG4-70022 डेडलाइन में शंट किया गया।

इस दौरान किसी तरह इंजन में टच होकर डेड इंजन रॉल डाउन हो गया और डेडलाइन इंड में जाकर पटरी से इंजन उतर कर इंजन का आधा हिस्सा जमीन पर उतर गया।

बताया जाता है कि इस घटना के संबंध में इंजन का शंटिंग करने वाले ड्राइवर और पोर्टर से पूछताछ भी की गई है लेकिन दोनों कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंजन को लूप लाइन में गया की ओर चलाया जा रहा था और यह घटना हो गई। इंजन के साथ कोई कोच नहीं जुड़ा हुआ था। इंजन लूप लाइन पर आगे चलकर बेपटरी हो गई और कुछ दूर पर ही जमीन पर आ गई।

मानो इंजन पटरी से नीचे उतर कर  सड़क से गुजरने लगी। पास में रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। परंतु किसी को ये माजरा समझ में ही नहीं आया।

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे की राहत दल की टीम घटनास्थल के पास पहुंची और बेपटरी हुई इंजन को पटरी पर लाने का कार्य करने में जुट गए।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
भयानक हादसा का शिकार हुआ तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा काफिला These 5 science museums must be shown to children once The beautiful historical Golghar of Patna Naxalite bunker and camp demolished in forested hilly area of Jharkhand