अन्य
    Saturday, April 19, 2025
    अन्य

      सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली में नये झारखंड भवन का किया उद्घाटन, जानें खासियत

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली में नए झारखंड भवन का उद्घाटन किया।

      इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के अलावा राज्य सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल अंसारी, इरफान अंसारी, रामदास सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के अलावा राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते समेत कई अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले सोमवार को हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अजमेर शरीफ में हाजिरी लगाई और दुआ मांगी।

      सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन: मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। दिल्ली में रहने वाले जनजातीय समुदाय के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मुंडा जनजाति समुदाय के कलाकारों ने जदुर नृत्य पेश किया।

      झारखंड भवन में 50 कमरे: दिल्ली के कनॉट प्लेस में बने इस नए झारखंड भवन में अतिथियों के लिए 50 कमरे बनाए गए हैं। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और मुख्य सचिव के लिए अलग से सुइट भी बनाए गए हैं। वीआईपी मेहमानों के लिए खास कमरे भी बनाए गए हैं। नए झारखंड भवन को आधुनिक लुक दिया गया है और इसका इंटीरियर भी शानदार है।

      कहां है झारखंड भवन: झारखंड भवन कनॉट प्लेस के पास गुरुद्वारा बंगला साहिब लेन में बना है।

      यह भवन बेहद खास: इस भवन का भूमि पूजन मुख्यमंत्री 18 जनवरी 2016 को रघुवर दास और तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। 5606 स्क्वायर मीटर में बने इस भवन में झारखंड की संस्कृति की झलक दिखेगी।

      माना जा रहा है कि यह भवन झारखंड के लोगों के लिए बहुत उपयोगी होगा। यहां झारखंड के लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इससे वे अपने काम आसानी से कर पाएंगे।

      मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कनॉट प्लेस के बंगला साहिब रोड में इस भवन का निर्माण कराया गया है। ये बिल्डिंग बेहद खास है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां कई सरकारी कार्यालय हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण कराया गया है।

      जुड़ी खबरें

      error: Content is protected !!
      भयानक हादसा का शिकार हुआ तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा काफिला बिहार की गौरव गाथा का प्रतीक वैशाली का अशोक स्तंभ फुरसत के पलः हेमंत सोरेन का बाल-दाढ़ी संवारती दिखी कल्पना सोरेन इस ऐतिहासिक गोलघर से पूरे पटना की खूबसूरती निहारिए