देशबिहार

तेलंगना में हिलसा के इंजीनियरिंग छात्र की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

” गुरुवार को तेलंगना पुलिस द्वारा हिलसा थाना को विक्की की मौत की खबर दी गई। विक्की के मौत की खबर सुनते ही परिजन शोक में डूब गए। पूरे घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। खबर सुनकर आसपास के लोग भी हतप्रभ रह गए।”

हिलसा (चन्द्रकांत)। नालंदा जिले के हिलसा नगर के कौशिक नगर के इंजीनियरिंग छात्र की तेलंगना में हुई मौत पर परिजनों ने हत्या का अंदेशा व्यक्त किया है।

HILSA CRIME 1पेशे से टाईल्स मिस्त्री संजय शर्मा का दूसरा पुत्र आनंद कुमार उर्फ विक्की तेलंगना के कोडार्ड स्थित सन्ना इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियर में पढ़ रहा था। वर्ष 2017 विक्की के पढाई का अंतिम साल था। विक्की किराए के फ्लैट में रहकर पढाई कर रहा था।

परिजनों का कहना है कि मौत की खबर से दो घंटा पहले विक्की से बात हुई। बातचीत में विक्की किसी तरह के मन में टेंशन होने का एहसास नहीं हुआ। परिजनों का अंदेशा है कि एक साजिश के तहत विक्की की हत्या कर दी गई।

विक्की के परिजन गए तेलंगना

मौत की खबर सुनकर हतप्रभ हुए परिजन विक्की की मौत की हकीकत जानने के लिए गुरुवार की देर रात में ही तेलंगना के लिए रवाना हो गए। बेटे की मौत का गम उर्मिला बर्दाश्त नहीं कर पा रही। घर में बेसुध पड़ी उर्मिला को पास-पड़ोस की महिलाएं ढाढस बंधा रही। बाबजूद इसके उर्मिला को बेटे के खोने का गम कम नहीं हो रहा।

चूर-चूर हो गया संजय का सपना

बेटे की मौत के साथ ही संजय शर्मा के बेहतर कल का सपना चूर-चूर हो गया। मूलत: पटना जिले के फतुहा थानाक्षेत्र के बलवापर गांव निवासी संजय शर्मा हिलसा को अपना कर्म क्षेत्र बनाया।

शहर के कौशिक नगर में परिवार के साथ रहने वाला संजय अपने बच्चों की बेहतरी के लिए खूब मेहनत की। टाईल्स लगाने का काम करने वाला संजय को तीन बच्चे हैं। तेलंगना में इंजीनियरिंग में पढ़ने वाला विक्की संजय का दूसरा बच्चा था।

विक्की से बड़ा सुमन तथा छोटा रॉकी है। विक्की को इंजीनियरिंग में भेजने के बाद संजय बेहतर कल का सपना देखा था। चार वर्षों से संजय के मन में पल रहा यह सपना चंद सेकेंड में तब चूर-चूर हो गया जब विक्की की मौत की खबर मिली। पूरी तरह से खामोश संजय को लोग ढाढस बंधा रहे हैं।

भुड़कुड़ से धराया दो फरार  आरोपी

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार हुआ। थानाध्यक्ष आरके झा ने बताया कि गुरुवार की रात भुड़कुड़ गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपी शांति देवी और प्रकाश बिंद को गिरफ्तार किया गया।

 

कुमार गौरव अजीतेन्दु को तृतीय रविनेश कुमार वर्मा स्मृति सम्मान

संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रधान सचिव ने दिलाई शपथ

सूचना भवन में ली गयी संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता की शपथ

मुंगेर से दिल्ली तक अमेज़ॉन-फ्लिपकार्ट की तरह यूं चल रहा है अवैध हथियारों का कारोबार

विश्व कीर्तिमान बना रहे बिहार के चोरः अब सुरंग बना रेल इंजन चुराया, बरौनी से मुजफ्फरपुर ले जाकर बेच दिया

 

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button