देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

बिहारः विधायक समेत 23 दोषियों को आजीवान कारावास, जानें पूरा मामला

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अभी-अभी एक बड़ी खबर भोजपुर से आई है, जहां आरा व्यवहार न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट ने विधायक समेत 23 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है और 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।

खबरों के अनुसार वर्ष 2015 में अजीमाबाद थाना के बड़गांव में जेपी सिंह की हत्या हुई थी। इसी हत्या में कोर्ट के द्वारा सजा सुनाई गई है। इसमें अगिआंव के भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल समेत कुल 23 दोषी है।

उल्लेखनीय है कि अजीमाबाद के बड़का गांव निवासी जय प्रकाश सिंह की हत्या 2015 में कर दी गयी थी।उनका शव चौरी थाना के बेरथ गांव के पोखरा के समीप मिला था। विधायक मनोज मंजिल समेत भाकपा माले के नेताओं पर हत्या का आरोप लगा था।

इस मामले में करीब 8 साल बाद दोषियों को सजा सुनाई गई है। सजा सुनाने के साथ ही विधायक मनोज मंजिल समेत सभी दोषियों को जेल भेज दिया गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tPhcVgqOdes[/embedyt]

बहुमत की रात : सीएम नीतीश के लिए भारी, फ्लोर टेस्ट में तय होगा 19 साल का सफर

गांव से चल रही हमारी सरकार, दरवाजा पर मिल रहा योजनाओं का लाभ : चम्पाई सोरेन

JSSC CGL प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच के लिए पुनः एसआईटी का गठन

नालंदाः छात्रा की मौत पर बवाल, बस में लगाई आग, चालक को जमकर पीटा

सीएम हेमंत सोरेन की शिकायत पर ईडी अफसरों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!