आधी आबादीजरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहार

16 की दुल्हन और 52 का दूल्हा, पिस्टल की नोक पर बनाता है शारीरिक संबंध, जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला झारखंड पुलिस को सौंपेगी बिहार पुलिस

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड से बिहार के भागलपुर पहुंची एक लड़की ने बीते 22 अगस्त को पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची कि उसकी शादी जबरदस्ती करा दी गई है। वह 16 साल की है जबकि उसके पति की उम्र करीब 52 साल है। पीड़िता गोड्डा के पथरगामा की रहने वाली है।

खबरों के अनुसार भागलपुर के एसएसपी ने कहा कि दूसरे राज्य का मामला होने के चलते इस केस में जीरो एफआईआर दर्ज कर झारखंड पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

पीड़िता ने बताया कि 28 जुलाई को दुमका के रहने वाले सुनील हेंब्रम से उसकी शादी हुई है। जबरदस्ती पिता ने शादी कर दी। पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। मारपीट करते हैं। पिस्टल का भय दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। किसी तरह वह भाग कर अपनी दीदी के यहां भागलपुर पहुंची।

पीड़िता ने कहा कि वह अपनी बड़ी बहन के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद बड़ी बहन के साथ पति की शिकायत करने के लिए महिला थाना पहुंची, लेकिन मदद नहीं की गई।

इसके बाद वह इशाकचक थाने गई, लेकिन यहां से किसी ने नहीं सुना। अंत में वह डीआईजी ऑफिस पहुंची, लेकिन इसका आवेदन स्वीकार नहीं हुआ। लड़की ने अंत में अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जिसमें उसने अपनी पूरी समस्या बताई।

पीड़िता ने कहा कि उसे पढ़ना है। अगर मदद नहीं की गई तो वह जान दे देगी। पीड़िता ने 2007 में मैट्रिक पास किया है।

वहीं इस घटना पर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के अनुसार मामला उनके संज्ञान में है। लड़की अगर नाबालिग है तो उसके बयान पर यहां की पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज कर झारखंड पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजेगी।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once